Monday, May 20th, 2024

09 फरवरी मंगलवार का राशिफल

मेष:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में काफी प्रयास करने के बाद आशिंक सफलता मिलेगी। शत्रुओं से संभलक कार्य करें, आपकी सामाजिक ख्याति को नुकसान पहुंच सकता है। संतान पक्ष से निराशाजनक समाचर सुनने से मानसिक तनाव मिल सकता है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अड़चनें आएंगी लेकिन गुरुजनों के सहयोग से खत्म भी हो जाएंगी। सायंकाल के समय काफी समय से अटका हुए कोई कार्य बनने की संभावना है। लव लाइफ में नवीनता और मधुरता बनी रहेगी। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:

आज का दिन संतोष और शांति के साथ व्यतीत होगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे और आपकी ख्याति का विस्तार होगा। साथ ही सत्ता का सहयोग भी आपको मिलता रहेगा। नया कार्य शुरू करने के लिए जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। संतान पक्ष से कुछ राहत की खबर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रोजेक्ट से लाभ होगा, जिससे आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सायंकाल के समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:

मधुर वाणी से आज आपको नए अवसर मिलेंगे और रोजगार में बदलाव के बारे में भी विचार करेंगे। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और पारिवारिक बिजनस में वृद्धि के लिए बातचीत भी करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, निवेश से लाभ होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सायंकाल के समय कोई रूका कार्य पूरा होगा और परिवार के साथ मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:

व्यापार में नए सौदे से लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी और रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। भूमि व वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं। सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने से आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। व्यापारिक यात्राओं से स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। सायंकाल के समय रिश्तेदारों के आगमन से सुसमाचार मिलेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:

आपके नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों में सफलता मिलेगी और आपके प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ आमदनी के नए स्रोत बनेंगे और वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। छात्रों को शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी और विदेश जाने की इच्छा भी पूरी होगी। रोजगार के क्षेत्र में स्थितियां बेहतर होंगी और अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। जीवनसाथी के भावनाओं के सम्मान करेंगे तो रिश्तों में मजबूती आएगी। सायंकाल का समय मित्रों और प्रियजनों के साथ आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:

विदेश से व्यापार करने वालों को लाभ होगा और सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। रोजगार-व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों से अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और एकबार पूरा चेकअप करवा लें। संवेदनशील मुद्दों पर परिवार के साथ विचार-विमर्श करेंगे। लव लाइफ में नवीनता और मधुरता आएगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:

आज आपके चारों ओर सुखद व सकारात्मक वातावरण रहेगा। आपके निर्णय से घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। साथ ही कई दिनों से चली आ रही धन के लेन-देन की समस्या हल हो सकती है। अटके हुए धन की प्राप्ति होगी और पिता के मार्गदर्शन से आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार के साथ बाहर घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे और जमीन के खरीदने के बारे विचार करेंगे। आपके प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होने से शत्रुओं की संख्या में इजाफा होगा लेकिन आप अपने कौशल से शत्रुओं को भी मित्र बना लेंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:

पिता और बड़े भाई का मार्गदर्शन आपको कई समस्याओं से निजात दिलाएगा और व्यापार को व्यवस्थित करने का अवसर भी मिलेगा। अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें और हर छोटी बड़ी समस्या पर डॉक्टर से सलाह लेते रहें। छात्रों को विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के लिए सहपाठियों और गुरुजनों का सहोयग मिलेगा। लव लाइफ में एक नई ऊर्जा रिश्ते को अधिक मजबूत करेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा लेकिन धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। सायंकाल के समय मित्रों के साथ हास परिहास में व्यतीत होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:

व्यापार में कड़ी मेहनत से लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी और आपके विरोधी भी प्रशंसा करेंगे। ससुराल पक्ष से अटका हुआ धन मिल सकता है। किसी मित्र की सहायता का अवसर मिलेगा और आपके मधुर वचन परिवार की समस्याओं से निजात दिलाएंगे। भाई-बहन की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा और विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। सायंकाल का समय परिवार के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

जीवनसाथी का सहयोग हर कदम पर मिलेगा लेकिन उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। पिता का सहयोग मुश्किल हालतों को पार कर पाने में मदद देगा। धार्मिक यात्रा पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास से सफलता मिलेगी और आकस्मिक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सायंकाल के समय किसी भी झगड़े व विवाद में न पड़ें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। छात्रों को प्रतियोगी परिक्षा में अच्छे अंक के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन आप सभी चुनौतियों को पार कर लेंगे। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी लेकिन किसी भी प्रकार का निवेश आपको हानि दे सकता है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के लिए व्यस्त रहेंगे और खर्च भी बढ़ेंगे। सायंकाल में कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन:

आज का दिन संतान की चिंता तथा उनके कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। दाम्पत्य जीवन में कई दिनों से चला आ रहा गतिरोध खत्म होगा और बाहर घूमने जाने का प्लान बनेगा। रिश्तेदारों के साथ धन का लेन-देन न करें अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। छात्रों को अपने भविष्य के लिए नई संभावनाओं की तलाश करेंगे। व्यापारिक क्षेत्र में आ रही रुकावट दूर होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु आपको कई प्रयास करने होंगे और आय के नए स्रोतों का विकास होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

Source : Agency

आपकी राय

9 + 5 =

पाठको की राय